जलपाईगुड़ी में ‘मां ’परियोजना के तहत पांच रूपये में दी जाने वाली खाने को मिल रही सफलता 

जलपाईगुड़ी,11 मार्च (नि.सं.)। राज्य सरकार की ‘मां ’परियोजना को जलपाईगुड़ी में व्यापक सफलता मिल रही है। जलपाईगुड़ी नगर पालिका की पहल पर 15 फरवरी से हर दिन जरूरतमंदों को नगरपालिका परिसर में शिविर लगाकर भोजन करवाये जा रहे। आम लोगों की प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन के कारण निगम के अधिकारियों ने भोजन करवाने के समय सीमा को ओर भी बढ़ाया दिया है।


राज्य सरकार की इस ‘मां’ परियोजना के तहत महज पांच रूपये में वैन-रिक्शा चालकों के अलावा कई लोग भोजन पा रहे है। सभी को भोजन के रूप में  चावल, दाल, सब्जियां और अंडे दिए जा रहे है। इस खाने को स्वनिर्भर गोष्टी समूह की महिलाएं बना रही है। आज रिक्शा चालक के साथ-साथ टोटो चालक, इलाके के गरीब लोग और नगर पालिका के अस्थायी श्रमिकों ने भोजन किया।

जलपाईगुड़ी नगरपालिका के प्रशासक मंडल के सदस्य संदीप महतो ने कहा कि शुरुआत में 50 लोगों को भोजन करवाया जा रहा था। लकिन अब हर दिन दो सौ से अधिक लोग भोजन कर रहे है। हम भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *