जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी के किनारे दिखा साइबेरियन सारस पक्षी

जलपाईगुड़ी, 7नवंबर (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी के किनारे एक साइबेरियाई सारस पक्षी देखा गया है। पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पक्षियों की सूची में एक नया नाम जुड़ा है। इस साइबेरियाई सारस को देख परिवेशप्रेमी काफी उत्साही है।


जलपाईगुड़ी शहर संलग्न तीस्ता नदी के किनारे उक्त साइबेरियाई सारस उर्फ ‘डोमिसले क्रेन’ (Domeiselle Crane)को घूमते देखा गया। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार यह शीतकालीन पक्षी राजस्थान और गुजरात में देखे जाते है, लेकिन पश्चिम बंगाल की धरती पर कभी उक्त पक्षी को नहीं देखा गया है।

आज पहली बार तीस्ता नदी के किनारे देखा गया है। पक्षी विशेषज्ञ तथा और जलपाईगुड़ी साइंस एंड नेचर क्लब के सचिव डाॅक्टर राजा राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पक्षियों की सूची में पहला बार डोमिसले क्रेन जुड़ा है और इसमें तीस्ता नदी के किनारे के नाम का उल्लेख होगा।


इस पक्षी की खबर मिलने के बाद वन विभाग सुबह और शाम इस पर नजर रखे हुए है। वहीं, हर साल शरद ऋतु के मौसम में तीस्ता नदी के किराने प्रवासी पक्षियोें की तलाश में आने वाले पक्षी प्रेमी अपने कैमरे के माध्यम से अब इस साइबेरियाई सारस पर काफी ध्यान दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *