सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)। नए साल की शुरुआत से सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर बिना नंबर वाले टोटो के यातायात पर प्रतिबंध लगाये जा रहे है।फिलहाल,पुलिस की ओर से मिकिंग की जा रही है।
टीन नंबर और स्थायी नंबर वाले टोटो ही हिलकार्ट रोड, विधान रोड, सेवक रोड समेत विभिन्न मुख्य सड़कों पर यातायात करेंगे। पिछले कुछ महीनों से सिलीगुड़ी में स्थायी नंबर वाले टोटो सहित बिना नंबर वाले टोटो यातायात कर रहे है।
इसके चलते ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है।इसीलिए नए पुलिस कमिश्नर डीपी सिंह ने इस मुद्दे पर चर्चा की।पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर 1 जनवरी से बिना नंबरों वाले टोटो सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर यातायात करती है तो ट्रैफिक पुलिस उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।





