जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लिया मां संतोषी घाट का जायजा

सिलीगुड़ी, 01 नवंबर (नि.सं.)। छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्वक हो, किसी तरह की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी अपने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री की निर्देशिका मिलने के बाद ही पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा और जिलाशासक एस पन्नमबलम खुद छठ पूजा घाटों का मुआयना कर रहे है। इसी के मद्देनजर आज जिलाशासक एस पन्नमबलम, पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, एसजेडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने मां संतोषी घाट का जायजा लिया और घाट पर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों के साथ छठ पूजा कमिटी के अध्यक्ष मिथिलेश साहनी, सचिव छोटू पंडित, कोषाध्यक्ष मिथिलेश राय, संयोजक संतोष मंडल, विश्वजीत साह, अमित नायक, नवीन मंडल, अभिषेक सहानी, पिंटू सा, सूरज साहनी,विजय सहानी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes