जिला वामफ्रंट नगर बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रहा है : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 30 अगस्त (नि.सं.)। कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अभी तक नगर चुनाव नहीं हुए हैं। राज्य सरकार नगर प्रशासक की नियुक्ति कर अनैतिक रूप से नगर बोर्ड चला रही है। इस लिये अनैतिक रूप से चल रहे नगर बोर्ड के खिलाफ जिला वामफ्रंट मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है।


वाम नेता अशोक भट्टाचार्य ने आज सिलीगुड़ी के अनिल विश्वास भवन में एक पत्रकार सम्मेलन में ऐसे ही बात कही। अशोक भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिलीगुड़ी सहित राज्य में विभिन्न नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव की व्यवस्था कर जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति के निर्णय लेने में राज्य की वर्तमान तृणमूल सरकार पीछे है।

इतना ही नहीं वे अनैतिक रूप से नगर प्रशासकों की नियुक्ति कर रहे हैं। वामफ्रंट ने कार्यकाल समाप्त सभी नगर निगमों में चुनाव करवाने की मांग में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्य कोलकाता के पूर्व मेयर तथा कोलकाता के उच्च न्यायालय के वकील विकाश रंजन भट्टाचार्य को पहले ही भेजे जा चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *