जिस्मफरोशी कांड: सिलीगुड़ी से छठा आरोपी भी गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 19 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ब्लू माउंटेन होटल एंड रिसार्ट के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी कांड की जांच में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात एसओजी की टीम ने जिस्मफरोशी कांड में शामिल छठे आरोपी नीमा लामा को भक्तिनगर थाना अंतर्गत एक शॉपिंग मॉल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीमा लामा मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यवसाय के लिए लड़की मुहैया कराता था। आज प्रधान नगर थाना की पुलिस ने देह व्यवसाय चलाने के आरोप में इनमोरल ट्रैफिकिंग के तहत मामला दर्ज कर नीमा लामा को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस ने अदालत से आरोपी की रिमांड की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि गत 24 मई को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की एसओजी और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने सालबाड़ी स्थित ब्लू माउंटेन होटल एंड रिसोर्ट में शराब पार्टी की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का खुलासा किया था। जिसमे बिहार से आए तीन ग्राहक विनीत गौतम, अभिशेख गौतम और इक़बाल अहमद हासमी के अलावा सिलीगुड़ी के राजू सरकार को गिरफ्तार करने के साथ ही एक लड़की को भी बरामद किया था। चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि राजू सरकार के साथ संदीप कुंडू उर्फ सैंडी भी शामिल है। जिसके बाद गत 15 जून को एसओजी इस कांड के पांचवें आरोपी सैंडी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीती रात भक्तिनगर थाना अंतर्गत वेगा सर्कल शॉपिंग मॉल के पास से छठे आरोपी नीमा लामा को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobeturfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren siteleriptvmatbetmatbetimajbetgrandpashabetvdcasinopusulabetholiganbetjojobetmegabahisgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetjojobetjojobet güncel girişjojobetmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetcasibomcasibomgrandpashabetcratosroyalbet girişesbet girişcratosroyalbetbetpuan girişgrandpashabetmatbet güncel girişmatbetimajbetpusulabetsuperbetinpusulabet güncel girişbetciobetpuangrandpashabetwbahis girişwbahisgrandpashabettambetbetsalvador girişbetsalvadorjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişsuperbetin giriştaraftarium24deneme bonusu veren sitelermegabahis Built with ❤︎ by appycodes