जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या 

राजगंज, 5 सितंबर (नि,सं.)। जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद के कारण पिता ने बेटे की हत्या कर दी है। यह दुखद घटना सोमवार की रात राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा से सटे मिलनपल्ली के दुधिया गांव में घटी है। मृतक का नाम विलास मंडल (32) है। इस घटना में आरोपी पिता वासुदेव मंडल (60) सहित पांच लोगों को मिलनपल्ली चौकी की पुलिस ने हिरासत में लिया है।  
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा था। कल विवाद चरम पर पहुंच गया तो पिता ने अपने बेटे विलास पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे विलास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में विलास  को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने विलास को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मिलनपल्ली चौकी पुलिस ने वासुदेव और विलास की सौतेली मां सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *