सिलीगुड़ी में नौकरी के नाम लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 12 जून  (नि.सं.)। नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिठू साहा के रूप में हुई है।

मेडिकल चौकी पुलिस ने गुरुवार रात प्रधाननगर इलाके से उसे दबोचा। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी समेत विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने कई बेरोजगार युवक-युवतियों से बड़ी रकम वसूली। पीड़ितों का कहना है कि उनसे बार-बार पैसे लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई गई।

पुलिस के मुताबिक, काफी समय से इस तरह की मौखिक शिकायतें मिल रही थी। हाल ही में लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कुल कितनी रकम वसूली गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes