अलीपुरद्वार, 19 फरवरी(नि.सं)। जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान से निकल कर एक मादा गेंडा ने सीधाबाड़ी गांव में एक शावक को जन्म दिया। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में हलचल मच गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह शीशाबाड़ी जंगल संलग्न सीधाबाड़ी गांव के नदी किनारे मादा गेंडा ने एक शावक को जन्म दिया।
शावक के जन्म के बाद मादा गेंडा अस्वस्थ हो गयी। इस घटना की जानकरी मिलते ही वन विभाग की विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में शावक को बरामद कर उसे वन दफ्तर ले जाया गया। वहीं, मादा गेंडा को नींद की गोली देकर उसका इलाज वन कर्मियों ने शुरू किया। बाद में मादा गेंडा को क्रेन की सहायता से उसे भी वन दफ्तर ले जाया गया। वन विभाग ने कहा कि मादा गेंडा और शावक दोनों ही स्वस्थ है।