जंगली हाथी के हमले में पांच घर तबाह

कालचीनी, 4 जनवरी (नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक अंतर्गत सुभाषीनी चायबागान में बीती रात जंगली हाथी ने जम कर तांडव मचाया। इस घटना में पांच घर तबाह हो गये।


सूत्रों के अनुसार रात 2 बजे हाथी सुभाषीनी चायबागान के गोदाम लाइन में घुस आया और श्रमिक सुभाष छेत्री, विशांकर धनवर, पल्टन राउत, जितरा मुंडा और सुनिल उरांव के घर तहस-नहस कर दिये। हाथी घर में रखी सारी खाद्य सामग्रियां भी चट कर गया।   

श्रमिकों ने बताया कि रात के वक्त शोर सुन कर उनकी नींद खुली। जैसे-तैसे वे लोग जान बचा कर घरों से निकले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *