सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के प्रधाननगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन संलग्न में हुए एक महिला की हत्या की गुत्थी मात्र 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने आकाश महतो नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश महतो ने नशे की हालत में महिला की हत्या की है। हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गया।लेकिन प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने इस हत्या कांड मामले पर से पर्दा उठाने में ज्यादा नहीं लगा। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की छानबीन के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।