कालचीनी के मेचपाड़ा चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

कालचीनी,6 अप्रैल(नि.सं.)। कालचीनी ब्लॉक के मेचपाड़ा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। हाल ही में मेचपाड़ा चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक श्रमिक घायल हो गया था। तब से इलाके के निवासी दहशत में थे।


बाद में वन विभाग के हैमिल्टनगंज रेंज द्वारा मेचपाड़ा चाय बागान में एक पिंजरा लगाया गया। आखिरकार आज सुबह तेंदुआ उस पिंजरे में फंस गया। आज सुबह चाय श्रमिकों ने तेंदुआ पिंजरे में फंसा देखा। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे पिंजरे में बंद तेंदुए को बरामद कर राजाभातखावा ले गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *