कालचीनी की रिया थापा रहस्यमय मौत मामला: डीडी ने आरोपी को दक्षिण दिनाजपुर से किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 17 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की टीम ने आखिरकार हत्या के आरोप में फरार आरोपी सुमन शील को दक्षिण दिनाजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। डीडी की टीम सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी पहुंची। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को कालचीनी की रहने वाली युवती रिया थापा की सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत दशरथपल्ली इलाके में एक किराए के मकान से रहस्यमय तरीके से मौत की घटना सामने आई थी। घटना को लेकर शहर में सनसनी फैल गई। परिवार ने रिया की हत्या के आरोप में सुमन शील नामक एक युवक के खिलाफ भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कार्रवाई।

वहीं, घटना की खबर मिलते ही सांसद राजू बिष्ट किरण चंद्र श्मशान घाट में मृतका की परिवार वाले से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कि मांग किया था। जिसके बाद घटना की जांच को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) को सौंप दिया गया। डीडी ने फरार संदिग्ध सुमन शील की तलाश शुरू की। संदिग्ध को पकड़ने के लिए डीडी लगातार छापेमारी शुरू की। जिसके बाद डीडी की टीम गुप्त सूत्रों की मदद से दक्षिण दिनाजपुर के ग्वालपोखर के धरमपुर गांव से आरोपी सुमन शील को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीती रात आरोपी को लेकर सिलीगुड़ी पहुंची।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिया थापा अपने पूर्व प्रेमी के संपर्क में थी। यह बात उसके प्रेमी सुमन शील को 9 सितंबर को पता चला। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद सुमन रिया के घर से निकल कर अपने घर चला गया। 

इसके बाद उसे पता चला कि रिया ने आत्महत्या कर ली है। इधर, गिरफ्तार आरोपी सुमन शील ने बताया कि उसे फसाया जा रहा है। असल में रिया के आत्महत्या के लिए उसका पूर्व प्रेमी जिम्मेदार है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetneredebahismobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren sitelerbahiscasinoBetebet jojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetsezarcasinojojobetjojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabet girişcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetamgbahiscasibomcasibomcasibomgrandpashabetjojobetcasibomholiganbetholiganbetgrandpashabetholiganbetbetbey girişcasibomcasibombetgaranticashwingrandpashabet girişsekabet girişmatbetpusulabetimajbetpusulabetsekabet girişbettiltgrandpashabetgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasibomgrandpashabetholiganbetholiganbet girişgrandpashabetgrandpashabetcasinolevantmarsbahisgrandpashabet girişpusulabet girişdoedadeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes