कालचीनी में धान के खेत से वयस्क जंगली हाथी का शव बरामद

कालचीनी,22 अगस्त (नि.सं.)। धान के खेत से एक वयस्क जंगली हाथी का शव बरामद किया गया है। इस घटना से कालचीनी ब्लॉक के संताली बस्ती इलाके में सनसनी फैल गई।बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय निवासियों ने इलाके के धान के खेत में उक्त वयस्क हाथी का शव देखा।


इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथी का शव बरामद किया।वन विभाग इसकी जांच कर रहा है कि हाथी की मौत कैसे हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *