कालचीनी में तेंदुए के हमले में चाय श्रमिक घायल

कालचीनी,10 अगस्त (नि.सं.)। तेंदुए के हमले में एक चाय श्रमिक घायल हो गया। यह घटना कालचीनी ब्लॉक के सुभासिनी चाय बागान की है। घायल श्रमिका का नाम परेश मिंज है।


आज सुबह परेश मिंज सुभासिनी चाय बागान के 30 नंबर सेक्शन में काम रहा था। तभी एक तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका लताबाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *