सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। काली पूजा के चंदा को लेकर बीती रात 28 नंबर वार्ड में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। आरोप है कि दो महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई है। इधर, घटना के बाद थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 28 नंबर वार्ड टिकियापाड़ा इलाके की एक नंबर मातंगनी हाजरा कॉलोनी कमिटी की सार्वजनीन श्री श्री पूजा कमिटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन किया गया है। कमिटी की तरफ से इलाके में चंदा भी काटा जा रहा है। इसी दौरान इलाके के रहने वाले सुरेश महतो ने आरोप लगाया है कि पूजा कमिटी की तरफ से मनमाना चंदा काटा जा रहा है। जो नहीं देने पर पूजा कमिटी के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट किया है।
सुरेश महतो का आरोप है कि पूजा कमिटी ने दस हजार रूपये का चंदा काटा था। इतना भारी भड़कम चंदा नहीं देने पर पूजा कमिटी के दो सदस्य अवध गिरी और विजय गिरी ने उसके बड़े बेटे के साथ मारपीट की। जब इस घटना के प्रतिवाद के लिए परिवार आगे आया तो महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। वर्तमान में परिवार के तीन सदस्य सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चिकित्साधीन है। घटना के संदर्भ में सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
वहीं, दूसरी तरफ कमिटी के सदस्य अवध गिरी और विजय गिरी ने सुरेश महतो के आरोप को छूठा बताया है। उन्होंने कहा कि सुरेश महतो जो चंदा का रशीद दिखा रहे है। वह करीब तीन वर्ष पहले की है। आरोप बेबुनियाद है। इस विषय पर वार्ड पार्षद संप्रिता दास ने काह कि आज सुबह उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। वो आज इलाके में जाकर दोनों पक्षों से पूरी घटना को लेकर बात की है।वह मामले की जांच कर रही है।