कालियागंज कांड को लेकर कल भाजपा ने किया 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान

सिलीगुड़ी, 27 अप्रैल (नि.सं.)। कालियागंज की घटना को लेकर भाजपा ने 28 अप्रैल यानी शुक्रवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है। सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी ने रायगंज में भाजपा के धरना मंच से बंगाल बंद का आह्वान किया।


कालियागंज के राधिकापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत चांदगा में भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की मौत को लेकर आज सुबह से ही भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि पुलिस फायरिंग में मृत्युंजय बर्म की मौत हुई है। घटना के विरोध में भाजपा द्वारा विभिन्न थानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कल पूरे उत्तर बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *