कल नक्सलबाड़ी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा,तैयारियां जोरों पर

नक्सलबाड़ी,20 फरवरी (नि.सं.)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रथयात्रा कल नक्सलबाड़ी पहुंचेगी। इसे लेकर नक्सलबाड़ी इलाकों में तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है।


जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष असित मालाकार ने बताया परिवर्तन रथ यात्रा कल नक्सलबाड़ी पहुंचेगी। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।परिवर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *