सरकारी कार्यक्रम के बाद कंचनजंघा स्टेडियम के निरीक्षण पर पहुंचे मेयर

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की थी। सरकारी कार्यक्रम के लिए स्टेडियम में मंच बनाया गया था। जिससे स्टेडियम में कई जगह गड्ढा हो गया था। स्टेडियम को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए राजनीति विवाद शुरू हो गया था। इसीलिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने आधिकारिक समारोह के बाद स्टेडियम को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए कदम उठाया है।


शुक्रवार को मेयर गौतम देव, सिलीगुड़ी नगर निगम कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया और अन्य अधिकारीयों ने कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने पूरे स्टेडियम को घूम – घूम कर देखा। इस दिन मेयर गौतम देव ने कहा कि स्टेडियम में बने गड्ढों को आज भर दिया जाएगा और मैदान को जल्द ही उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि कंचनजंघा स्टेडियम को नए रूप में सजाने की योजना पर काम चल रहा है, जिसके लिए बैठक भी की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *