केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सांसद राजू बिष्ट के साथ बलासन से सेवक तक फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य का लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर जनसंपर्क अभियान के तहत आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दार्जिलिंग जिला सांसद राजू बिष्ट ने सरकारी उपलब्धियां गिनवाई। आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सांसद राजू बिष्ट के साथ बलासन से सेवक तक फ्लाइओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया।


इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने माटीगाड़ा स्थित एक गैर सरकारी होटल में पत्रकार सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में विश्व दरबार में भारत की एक अलग छवि बनी है।

मोदी सरकार की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नही बल्कि विदेशों में भी है। बड़े-बड़े देशों के प्रधानमंत्री आज नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे है। लेकिन, हमारे देश में विरोधी दल केंद्र सरकार की सिर्फ आलोचना करते है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने जो पिछले 9 वर्ष में देश के लिए काम किये है। वो कांग्रेस ने 60 वर्ष के शासन में भी नही किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *