केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने उलेन राय के परिवार वालों से की मुलाकात

राजगंज,24 दिसंबर (नि.सं.)। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मृत भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय के परिवार वालों से मुलाकात की।आज सुबह केंद्रीय मंत्री राजगंज के मंतादारी में मृतक उलेन राय के घर पहुंचे और परिवार के साथ रहने का संदेश दिया।


इस दौरान उनके साथ जलपाईगुड़ी जिले के भाजपा सांसद डाॅक्टर जयंत कुमार राय, भाजपा जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी समेत ब्लॉक के नेता मौजूद थे।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तरकन्या अभियान के दौरान पुलिस की गोली से भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की मौत होने के बावजूद परिवार ने जिस तरह से बहादुरी दिखाई है वह प्रशंसा के काबिल है।

मृतक का परिवार न्याय की मांग कर रहा है।परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश करेगी।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।चार महीने में राज्य में चुनाव होंगे। भाजपा सत्ता में आएगी और कानून का राज चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *