केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमले के विरोध में व अगल राज्य की मांग में कूचबिहार में निकाली रैली

कूचबिहार,12 मार्च (नि.सं.)। दिनहाटा के बुरिरहाट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमले के विरोध में व अगल राज्य की मांग में कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी कूचबिहार जिला कमिटी ने कूचबिहार शहर में एक रैली निकाली है।


बताया गया है कि आज यह रैली कूचबिहार रास मेला मैदान से शुरू हुई और कूचबिहार शहर की विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इस रैली में उन्होंने मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ नारेबाजी की।

इस संबंध में कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी कूचबिहार जिला कमिटी के महासचिव उत्तम कुमार राय ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार हमारी अलग राज्य की मांग के अलावा भाषा और संस्कृति की भी मांग है। पिछली 25 तारीख को भूमिपुत्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर हमला हुआ था। एक स्थानीय भूमिपुत्र मंत्री यहां सुरक्षित नहीं है। तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। इस लिये आज यह रैली निकाली गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *