सिलीगुड़ी, 27 अप्रैल (नि.सं.)। करोड़ों रूपये के मादक पदार्थ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम अब्दुल रज्जाक, मुसीदुल मंडल, हबीबुर शेख और अतीकुल इस्लाम हैं।
बताया गया है कि मंगलवार को एसओजी और एनजेपी पुलिस की पुलिस ने पोराझार इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1 किलो ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपये से अधिक है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों आरोपी उत्तर बंगाल के विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहे थे। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।