कर्सियांग में बिमल गुरुंग के खिलाफ मोर्चा के नेता-कार्यकर्ताओं ने निकाली महारैली

सिलीगुड़ी, 31 अक्टूबर (नि.सं.)।एक अलग गोर्खालैंड राज्य के लिए लड़ने वाले गोर्खा नेता बिमल गुरुंग 3 साल बाद पूजा से पहले कोलकाता में दिखाई दिए थे। इसके बाद से बिमल गुरुंग के खिलाफ विनयपंथी गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के नेता-कार्यकर्ताओं ने पहाड़ के कई जगहों पर रैली निकाली हैं।


इससे पहले बिमल गुरुंग के खिलाफ दार्जिलिंग, कलिम्पोंग में भी रैली निकाली गयी थी। आज कर्सियांग में बिमल गुरुंग के खिलाफ एक महारैली निकाली गयी हैै।मोर्चा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विनय तामांग और अनित थापा के समर्थन में नारे लगाए।

रैली में शामिल लोगों ने शांत पहाड़ को अशांत करने के लिये बिमल गुरुंग के खिलाफ नारे लगाते देखे गए।रैली को केंद्र कर विशाल पुलिस बाहिनी तैनात की गयी थी। इस रैली में सैकड़ों मोर्चा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।


ज्ञात हो कि पूजा से पहले कोलकाता में पत्रकार सम्मेलन कर बिमल गुरूंग ने भाजपा से नाता तोड़ तृणमूल कांग्रेस के साथ 2021 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की बता कही थी। पहाड़ में गोर्खालैंड आंदोलन के दौरान बिमल के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। इसमें कई गैर-जमानती धाराएं हैं।

इस स्थिति में बिमल गुरुंग ने सामने आने के बाद भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि है कि वह पहाड़ में कब लौटेंगे।वहीं, बिमल गुरूंग के खिलाफ रैली को लेकर पहाड़ की राजनीति माहौल काफी गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *