बागडोगरा, 21 अक्टूबर (नि.सं.)। करुणामयी में टेट पास नौकरी के उम्मीदवारों के आंदोलन को अनैतिक रूप से रद्द करने और महिलाओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बागडोगरा के पानीघाटा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया।
कथित तौर पर राज्य सरकार ने टेट स्नातकों की नौकरी की मांग में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस की मदद से अनैतिक रूप से हटाया है। वे इसके प्रतिवाद में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए है।इस दौरान अपर बागडोगरा मंडल अध्यक्ष गौतम घोष, सजल कांति सरकार, प्रियंका सरकार मित्र समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।