तृणमूल की हार पर फूटा गुस्सा, राजगंज के पूर्व विधायक खगेश्वर रॉय ने I-PAC को ठहराया जिम्मेदार

राजगंज, 6 मई (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजगंज के पूर्व विधायक खगेश्वर रॉय ने हार के लिए सीधे तौर पर चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी संगठनात्मक ताकत पर भरोसा करने के बजाय आई-पैक पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता दिखाई, जिसका नतीजा आज की यह स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत को समझे बिना सिर्फ आई-पैक के सुझावों पर राजनीति करने से पार्टी को भारी नुकसान हुआ। चुनाव से पहले अंचल अध्यक्षों को बदलने का फैसला भी गलत साबित हुआ। इसके साथ ही स्वप्ना बर्मन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि उनके पास राजनीति का पर्याप्त अनुभव और संगठनात्मक पहचान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *