खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से ट्रक चालक घायल

राजगंज, 29 अक्टूबर (नि.सं.)। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में आग भी लग गई। यह घटना आज राजगंज के फाटापुकुर संलग्न टोल प्लाजा इलाके में घटी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह फाटापुकुर टोल गेट संलग्न इलाके में एक ट्रक खड़ा था। ट्रक का चालक वहां खाना बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गयी।


कुछ समझ में आता उससे पहले ही जोरदार धमाका हुआ। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद टोल प्लाजा के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। इस बीच सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस व दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *