खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में सिविक वालंटियर की मौत

खोरीबाड़ी,10 अगस्त (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक सिविक वालंटियर की मौत हो गयी। मृतक का नाम नरेंद्रनाथ सिंह है। वह बुरागंज के जोरपाखुरी जोत का रहने वाला था।खोरीबाड़ी के चक्करमारी संलग्न बंचाभिटा इलाके में सिविक वालंटियर नरेंद्रनाथ सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां से उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।


आज पोस्टमार्टम के बाद शव को पहले खोरीबाड़ी थाने ले जाया गया, वहां उसे अंतिम विदाई दी गयी। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।इस बीच शव घर पहुंचते ही परिजन और रिश्तेदार फूट-फूट कर रोने लगे।मृतक के बड़े भाई रवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि ड्यूटी से घर आने के क्रम में यह हादसा हुआ। मैं चाहता हूं कि प्रशासन हमारी मदद करे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *