खोरीबाड़ी,6 जून (नि. सं.)। खोरीबाड़ी के टुकरिया झार वन क्षेत्र में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। आज स्थानीय लोगों ने एक पेड़ से उक्त युवक का फंदे से लटकता शव देखा।
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। खोरीबाड़ी पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर रही है।