खेलाघर मोड़ संलग्न इलाके के एक फ्लैट में चल रहे असामाजिक कार्य मामले में चार लोग गिरफ्तार, तीन महिला बरामद

सिलीगुड़ी, 6 नवंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 17 नंबर वार्ड अंतर्गत खेलाघर मोड़ संलग्न इलाके स्थित एक फ्लैट में असामाजिक गतिविधियों का आरोप सामने आया है। शनिवार रात को इस घटना को लेकर इलाके में व्यापक तनाव का माहौल देखा गया।


बताया गया है कि शनिवार रात को पार्षद मिल्ली सिन्हा को खेलाघर मोड़ संलग्न इलाके से फोन आया कि एक फ्लैट में गाना बजाकर अश्लील काम की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर पार्षद मिल्ली सिन्हा17 नंबर वार्ड के सदस्यों के साथ खेलाघर मोड़ स्थित उन फ्लैटों पर पहुंची। बाद में सिलीगुड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं, घटनास्थल से तीन महिलाओं को भी बरामद किया गया। इस विषय में मिल्ली सिन्हा ने कहा कि सिलीगुड़ी में लंबे समय से असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं। यह बहुत ही शर्मनाक बात है। घर मालिक अक्सर सही जानकारी के बिना कई लोगों को किराए पर देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *