खोरीबाड़ी ब्लॉक प्रशासन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रतिबंध दिवस

खोरीबाड़ी,3 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक प्रशासन ने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रतिबंध दिवस मनाया है। आज खोरीबाड़ी के बीडीओ कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में खोरीबाड़ी पंचायत समिति की अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा और बीडीओ दीप्ति साव और खोरीबाड़ी के प्रधान परिमल सिन्हा शामिल हुए। खोरीबाड़ी बाजार में दुकानदारों को जागरूक करने के साथ-साथ कपड़े का थैला भी उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि यह रैली आम लोगों को जागरूक करने के लिए है। लोग जागरूक होंगे तभी भविष्य में प्लास्टिक मुक्त हो सकता है। वहीं, पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यवसायियों को जागरूक किया गया है। अगर वे इसका पालन नहीं करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *