खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में युवक घायल

खोरीबाड़ी,25 फरवरी (नि.सं.)। सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। यह घटना खोरीबाड़ी के चक्करमारी राजकीय सड़क पर घटी है। घायल युवक का नाम राजू मजूमदार है। वह चक्करमारी इलाके का रहने वाला है। आज एक यात्री बस देवीगंज से सिलीगुड़ी जाने के दौरान अनियंत्रित होकर उक्त युवक को टक्कर मा दी।


घटना में युवक घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को बरामद कर उसे खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गये। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस की रफ्तार हमेशा तेज रहती है। तेज रफ्तार के कारण इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घातक बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *