खौफ का हुआ अंत, आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी जंक्शन के डेमू शेड इलाके में कुछ दिनों से भय और दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार सोमवार सुबह में पिंजरे में फंस गया। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने को लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों मे फैली दहशत पर विराम लग गया है।


ज्ञात हो कि डेमू शेड और उसके आसपास तेंदुए की मौजूदगी का काफी समय से निवासियों को आभास हो रहा था। लेकिन वन विभाग ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह इतने दिनों से छिपा हुआ था। इसी बीच सोमवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। आज सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा देखा। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया।

बाद में तय होगा कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा। रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले जंक्शन के डेमू शेड इलाके में काम करते समय तेंदुए को झाड़ियों में देखा था। इस दौरान एक कर्मचारी ने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया था। वीडियो देखने के बाद वनकर्मी तेंदुए की तलाश में जुट गए। तेंदुए को पकड़ने के लिये इलाके में पिंजरा लगाया गया। खाने के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वही, तेंदुए को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वनकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को हटाया और पिंजरे में कैद तेंदुए को लेकर गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.