खुद को पुलिस बताकर बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चैन और कंगन

जलपाईगुड़ी,15 मार्च (नि.सं.)। पुलिस द्वारा चेकिंग चल रही है, ये कह कर चार बदमाश एक महिला से सोने की चैन छीन कर चंपत हो गए। इधर आज दोपहर जलपाईगुड़ी शहर के उकिल पाड़ा में हुई इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। लेकिन लूट की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज दो बाइक पर चार बदमाश आए और खुद को पुलिस बताकर अपना आईकार्ड दिखाते हुए जलपाईगुड़ी स्थित महामाया पाड़ा की निवासी शुक्ला चंद की बैग की तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला को सोने के चैन खोलकर बैग में रखने को कहा। इधर, चैन खोलने के बाद बदमाश महिला से बैग छीन कर फरार हो गये।

शुक्ला चंद ने कहा कि बदमाशों ने पुलिस की चेकिंग चल रही है ये कह कर पहले बैग की तलाशी ली। फिर बदमाशों ने उसकी सोने की चेन और कंगन छीन कर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरी तरफ, कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobettipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabetcasibom Built with ❤︎ by appycodes