खोरीबाड़ी में बस पलटने से 6 लोग घायल

खोरीबाड़ी,6 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक के चक्करमारी मोड़ पर बस पलटने से एक बच्चे समेत छह यात्री घायल हो गये। बताया गया है कि आज एक निजी बस सिलीगुड़ी से देवीगंज जा रही थी। तभी अचानक एक बच्चा चक्करमारी मोड़ पर सड़क पार कर रहा था।


बच्चे को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में बस के चालक, एक बच्चा सहित कुल 6 लोग घायल हो गये। उसके बाद घायलों को बरामद कर खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या देखी गई। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच में जुट गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *