सिलीगुड़ी, 23 जून (नि.सं.)। राज्य बजट में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद अर्बन हेल्थ सेंटर के कर्मचारी खुद को वंचित महसूस कर रहे है। इसी आरोप को लेकर मंगलवार को कर्मचारी महकमा परिषद पहुंचकर सीएमओएच के पास ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पहले वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया गया था, लेकिन हाल ही में घोषित बजट में उनका नाम तक शामिल नहीं किया गया। जहां आशा कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई है, वहीं अर्बन हेल्थ सेंटर के कर्मचारियों के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे उनमें नाराजगी है। इस मुद्दे के विरोध में आज राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में वे कार्यबहिष्कार (हड़ताल) का रास्ता अपना सकते है।
