खोरीबाड़ी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 2 मार्च (नि.सं.)। प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने से पहले मां-बेटी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोरीबाड़ी के शिबुजोत इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।


उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 115 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिलाओं के नाम नुरुन बेगम (60) और खवसारी बेगम (43) है। ये दोनों गंडगोल जोत इलाके की रहने वाली हैं। दोनों रिश्ते में मां-बेटी हैं।आज आरोपी महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *