खोरीबाड़ी : भाजपा में शामिल हुए एक सौ परिवार 

खोरीबाड़ी, 09 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंर्तगत प्रसादु जोत के लगभग एक सौ परिवारों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के तहत इन सभी परिवारों ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, उपाध्यक्ष दिलीप महंतो, महासचिव भवेश राय और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल उपाध्यक्ष दिलीप महंतो ने बताया कि प्रसादु जोत बूथ नंबर तीन के करीब एक सौ परिवार दूसरे – दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। इन सभी को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *