खोरीबाड़ी ह्यूमनिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मनाई गई नेताजी की जयंती

खोरीबाड़ी, 23 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ह्यूमनिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई है। आज खोरीबाड़ी स्थित विवेकानंद शिशु विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एक शोभायात्रा भी निकाली गई।


यह शोभायात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर खोरीबाड़ी बाजार की परिक्रमा कर पुनः विद्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान सिलीगुड़ी महकमा परिषद कर्माध्यक्ष किशोरीमोहन सिंह, खारीबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान परिमल सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश देबनाथ सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

खोरीबाड़ी ह्यूमनिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाथ देवनाथ ने कहा कि आज नेताजी की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *