खोरीबाड़ी के विभिन्न इलाकों में भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने किया चुनाव प्रचार

खोरीबाड़ी,23 मार्च (नि.सं.)। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मतदाताओं को अपने-अपने पक्षों में करने को लेकर हरसंभव प्रयासरत हैं।


सभी राजनीतिक दलों के द्वारा कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों के द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। इसी कड़ी में आज फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू अपने कार्यकर्ताओं को लेकर खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, महिला मोर्चा के सुलाता सरकार, किसान मोर्चा का प्रदीप सहिया अन्य कार्यकर्ता साथ थे।


जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने बताया चुनाव प्रचार के क्रम में प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू सर्वप्रथम भालूगाड़ा लख्खी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी दुकानदारों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। इसके बाद पीडब्लूडी में एक पदयात्रा का भी आयोजन किया गया। उन्होने बताया विभिन्न स्थानों पर लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *