खोरीबाड़ी के असहाय परिवार की मदद के लिए विधायक दुर्गा मुर्मू ने बढ़ाया हाथ

खोरीबाड़ी, 17 दिसंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के असहाय परिवार के मदद हेतु भाजपा विधायक आगे आये है। बताया गया है कि खोरीबाड़ी ब्लॉक के रानीगंज पानीसाली ग्राम पंचायत अंतर्गत केलाबाड़ी के निवासी हरेकृष्ण सरकार लंबे समय से सरकारी सुविधाओं के अभाव में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।उनकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने आज उक्त परिवार से मुलाकात कर मदद का हाथ बढ़ाया।


आज विधायक ने परिवार के सदस्यों को कपड़े और तिरपाल सौंपे। विधायक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्ध, विश्वंभर प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *