खोरीबाड़ी में अन्य पार्टियों को छोड़ 25 परिवार भाजपा में शामिल

खोरीबाड़ी,15 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बुढागंज अंचल के सोनाचांदी बूथ संख्या 72 में आदिवासी समुदाय के कई परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख नवनीत झा, आईटी कॉन्वेंनर मध्य लाल राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल के के बूथ संख्या 72 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर आदिवासी समुदाय के 25 परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *