खोरीबाड़ी, 21 सिंतबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 57 में विभिन्न समुदाय के लगभग 30 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।
इस दौरान खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महा सचिव महेंद्र मेजर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूलाता सरकार, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि खोरीबाड़ीअंतर्गत बूथ संख्या 57 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न समुदाय के 30 परिवारों को भाजपा में शामिल हुए है। सभी लोगों को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी मेें शामिल किया गया।