खोरीबाड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

खोरीबाड़ी,17 जनवरी (नि.सं.)। सेवा सप्ताह के मद्देनजर रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज बतासी अस्पताल की साफ सफाई की गई। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, महासचिव मृणमय राय, मिलन सरकार, स्वच्छ भारत संयोजक कल्याण मंडल, राज विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


महासचिव मृणमय राय ने बताया सेवा सप्ताह के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज बतासी अस्पताल परिसर सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की गई। सफाई पश्चात ब्लीचिंग पावडर का भी छिड़काव किया गया। इसके अलावा दूधगेट स्थित दो स्कूलों में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को स्वच्छ रखने को प्रेरित भी किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *