खोरीबाड़ी में भाजपा कर्मी सम्मेलन का आयोजन

खोरीबाड़ी,12 सितंबर (नि.सं.)। भारतीय जनता किसान मोर्चा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल तथा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से आज अधिकारी कृष्णकांत हाई स्कूल के पास भाजपा कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषक देवता श्री बलराम भगवान की पूजा अर्चना भी किया गया। कर्मी सम्मेलन में पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया गया।
कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि पार्टी प्रत्येक जनता व कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता किया जाएगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा राज्य साधारण संपादक अरुण मंडल, जिला महासचिव माणिक सिंह, जिला उपाध्यक्ष स्वपन बर्मन सहित खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल तथा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *