खोरीबाड़ी, 29 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल के भजनपुर गांव के कई परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ ने सभी नये परिवारों को पार्टी का झंडा थमाकर दल में स्वागत किया। गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया बिन्नाबाड़ी के 45 तथा 46 बूथ संख्या से लगभग 30 परिवार भाजपा में शामिल हुए है।
पार्टी में शामिल सभी को पार्टी के साथ लेकर आगे बढ़ा जायेगा। इस दौरान रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, महासचिव भवेश राय, संतोष राय, नांटू मंडल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।