खोरीबाड़ी में फंदे से झूलता मिला युवक का शव

खोरीबाड़ी,30 नवंबर (नि.सं.)। एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना खोरीबाड़ी के जायगीर जोत की है। मृतक का नाम समीर बिर्जा (21) है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार समीर पिछले 1 महीने से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। युवक शुक्रवार की देर रात घर से बाहर निकला था। उसे रात में कई जगहों पर खोजा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाके के आईसीडीएस सेंटर के पीछे एक पेड़ से फंदे से लटका हुआ देखा। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomOnwincasibom girişcasibombaywingrandpashabet girişholiganbet