खोरीबाड़ी में नदी से मिला वृद्धा का शव

खोरीबाड़ी, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में नदी से एक वृद्धा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका का नाम उषा रानी राय (62) है। वह खोरीबाड़ी स्थित नेताजीपल्ली के निवासी थी।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज स्थानीय लोगोें ने नदी में उक्त वृद्धा का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी खोरीबाड़ी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *