खोरीबाड़ी में नकली डीजल बनाने के मामले में एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,18 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाना व पानीटंकी पुलिस पोस्ट की पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर पानीटंकी झरनाजोत इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर नकली डीजल बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम उत्तम राय (44) है।


मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना मिली थी की पानीटंकी झरनाजोत में नकली डीजल बनाने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति मिट्टी के तेल में पाउडर मिला कर डीजल बना कर बेचा रहा है।

इसी के आधार पर पानीटंकी झरनाजोत में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने व्यक्ति के पास से 550 लीटर मिट्टी के तेल एवं एक बोरा पाउडर भी बरामद किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *