खोरीबाड़ी में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

खोरीबाड़ी,11 मई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत बुढ़ागंज ग्राम पंचायत के धुलिया स्थित चाय बागान में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम तुईला सोरेन (32) है। मिली जानकारी अनुसार आज लोगों ने चाय बागान में एक पेड़ से लटकता उक्त युवक का शव देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुालिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *